Skip to content
Space

अंतरिक्ष में आलीशान होटल

मुकुल व्यास अंतरिक्ष पर्यटन की दिशा में यह पहला कदम तो नहीं है, लेकिन चार करोड़ डॉलर की रूसी पेशकश से काफी किफायती है चार साल बाद लोग अंतरिक्ष में प्रवास का आनंद उठा सकेंगे। अमेरिका में ओरियन स्पैन नामक कंपनी ने 2021 में…

अंतरिक्ष में आलीशान होटल

मुकुल व्यास अंतरिक्ष पर्यटन की दिशा में यह पहला कदम तो नहीं है, लेकिन चार करोड़ डॉलर की रूसी पेशकश से काफी किफायती है चार साल बाद लोग अंतरिक्ष में प्रवास का आनंद उठा सकेंगे। अमेरिका में ओरियन स्पैन नामक कंपनी ने 2021 में एक आलीशान अंतरिक्ष होटल को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने की योजना बनाई है। पांच साल के भीतर लोग इस होटल में ठहरना शुरू कर देंगे, लेकिन सिर्फ बड़े-बड़े धनकुबेर ही इस होटल में ठहरने के बारे में सोच सकते हैं। कंपनी 12 दिन के प्रवास के लिए सैलानियों से करीब एक करोड़ डॉलर वसूलेगी। इस होटल में ठहरने वाले मेहमान शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव कर सकेंगे। होटल की खिड़कियों से पृथ्वी के रोमांचकारी दृश्य कैद कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें दिन में औसतन 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का भी का मौका मिलेगा। होटल में ठहरने वाले सैलानी अंतरिक्ष जीवन के हर पहलू का अनुभव कर सकेंगे। अमेरिकी कंपनी ने सेन जोस शहर में स्पेस 2.0 शिखर सम्मेलन में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की। 1अरौरा स्टेशन नामक इस अंतरिक्ष होटल में एक बारी में छह लोग ठहर सकेंगे। इनमें चार यात्री और चालक मंडल के दो सदस्य होंगे। कंपनी खुद यह होटल बनाना चाहती है। हालांकि उसने अभी तक इसके प्रक्षेपण का संपूर्ण ब्योरा नहीं दिया है। समझा जाता है कि होटल का डिजाइन मॉडुलर होगा। इससे बाद में इसका विस्तार करने में आसानी होगी। कंपनी के सीईओ फ्रेंक बंगर के अनुसार यह होटल प्रक्षेपण के तुरंत बाद काम करने लगेगा। अरौरा स्टेशन पृथ्वी के सैलानियों की मेजबानी करने के अलावा शून्य गुरुत्वाकर्षण में शोध और अंतरिक्ष में निर्माण की भी सुविधाएं भी देगा। कंपनी दूसरी अंतरिक्ष एजेंसियों को बहुत कम लागत पर अंतरिक्ष में मानव उड़ानें संचालित करने की सुविधाएं देगी। 1आगे चलकर कंपनी होटल की जगह किराये पर भी दे सकती है। बंगर ने बताया कि होटल का वास्तुशिल्प कुछ ऐसा होगा कि आवश्यकता पड़ने पर बाजार की मांग के अनुरूप उसकी क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। अरौरा स्टेशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की तुलना में बहुत छोटा होगा। इसका आकार एक बड़े प्राइवेट जेट विमान के केबिन जितना होगा। इस होटल में एक बड़े आलीशान होटल जैसी सारी व सुविधाएं होंगी, लेकिन यात्रियों को प्रवास के दौरान शून्य गुरुत्वाकर्षण में ही रहना पडेगा। होटल में ठहरने वाले लोग हाई स्पीड वायरलैस इंटरनेट के जरिये निरंतर संपर्क में रहेंगे। होटल में ठहरने वाले मेहमानों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी यात्रियों को तीन महीने का प्रशिक्षण देगी।1अंतरिक्ष भ्रमण को व्यावसायिक बनाने का यह पहला प्रयास नहीं है। पिछले साल रूस ने कहा था कि वह अंतरिक्ष सैलानियों को 2022 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रुकने का मौका देना चाहता है, लेकिन रूसी पेशकश अरौरा मिशन द्वारा बताए गए खर्च की तुलना में बहुत महंगी है। रूस ने स्टेशन में एक या दो सप्ताह के प्रवास के लिए प्रति व्यक्ति चार करोड़ डॉलर का खर्च बताया था। दुनिया के अन्य अरबपतियों द्वारा संचालित कंपनियां भी अंतरिक्ष पर्यटन के लिए कुछ लुभावनी परियोजनाएं शुरू कर रही हैं। दुनिया में सबसे अमीर माने जाने वाले एमेजॉन के मुखिया जेफ बेजोस भी इसके लिए ब्लू ओरिजिन प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं।

Continue reading

Space

All in topic
नवें ग्रह की खोज में
Space

नवें ग्रह की खोज में

नवें ग्रह की खोज में चंद्रभूषण परंपरा से नवग्रह पूजन के आदी हम भारतीयों के लिए प्लूटो के ग्रहसूची से बाहर हो जाने के बाद ग्रहों का घट कर आठ ही रह जाना किसी पर्सनल ट्रैजडी से कम नहीं है। लेकिन सौर मंडल के बाहरी हिस्से पर…

ब्लैक होल के खुलते राज
Space

ब्लैक होल के खुलते राज

"अगले 20 साल में खुल जाएंगे ब्रह्मांड के कई बड़े राज" खगोल विज्ञानी प्रियंवदा नटराजन से राजेश मित्तल की बातचीत पिछले हफ्ते गुरुवार को ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी हुई। यह ब्लैक होल हमारी धरती से करीब 30 लाख गुना बड़ा है…

ग्रामीण भारत में आएगी इंटरनेट क्रांति
Space

ग्रामीण भारत में आएगी इंटरनेट क्रांति

इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर है जीसैट-11 शशांक द्विवेदी एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अब तक के सबसे वजनी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर दिया। दक्षिणी अमेरिका के फ्रेंच गुयाना के एरियानेस्…