Skip to content
Environment

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर सवाल

भारत में जो ग्रीन हाउस गैसें उत्सर्जित भी हो रही हैं तो वे अल्पकालिक असर वाली हैं, विकसित देशों की तरह वह दीर्घकालिक दुष्प्रभावों वाली नहीं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की एक रिपोर्ट की निष्पक्षता पर भारत सरकार ने सव…

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर सवाल


भारत में जो ग्रीन हाउस गैसें उत्सर्जित भी हो रही हैं तो वे अल्पकालिक असर वाली हैं, विकसित देशों की तरह वह दीर्घकालिक दुष्प्रभावों वाली नहीं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की एक रिपोर्ट की निष्पक्षता पर भारत सरकार ने सवाल खड़ा किया है। वन प्लानेट टू शेयर : सस्टेनिंग ह्यूमन प्रोगेस इन ए चेंजिंग क्लाइमेट नामक गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों को बढ़ती समृद्घि और कार्बन के बढ़ते उत्सर्जन में संतुलन बनाए रखने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट का कहना है कि आर्थिक समृद्घि और बढ़ते उत्सर्जन में संतुलन बना पाने में इन देशों की कामयाबी या नाकामी का असर परोक्ष तौर पर दुनिया को भुगतना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि करोड़ों लोगों को गरीबी से निकालने के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों को आर्थिक प्रगति करते रहना चाहिए, लेकिन उन्हें जलवायु में आ रहे बदलावों के प्रति भी जिम्मेदार होना होगा। इसमें कड़े शब्दों में कहा गया है कि पहले विकास और फिर सफाई का विकल्प की अब गुंजाइश नहीं बची है। इस रिपोर्ट में भारत के तीन बड़े शहरों मुंबई, कोलकाता और बेंगलूर एशिया प्रशांत के दूसरे महानगरों के मुकाबले प्रदूषण स्तर को काबू में रखने को लेकर फिसड्डी साबित हुए हैं। इस रिपोर्ट में अपने इन चमकते शहरों की रेटिंग औसत से भी नीचे की दी गई है। रिपोर्ट में सिर्फ दिल्ली को ही "औसत" दर्जा हासिल हुआ है। गुरुवार को प्रकाशित इस रिपोर्ट में एशिया प्रशांत इलाके के २२ शहरों को ग्रीन रैंकिंग दी गई है। शहरों को औसत, औसत से नीचे और औसत से ऊपर की श्रेणी में रखा गया है। इस रैकिंग के लिए शहरों से हो रहे प्रति व्यक्ति कार्बन डाई ऑक्साइड गैस के उत्सर्जन के साथ ही ऊर्जा, परिवहन, जल, हवा की गुणवत्ता, जमीन का इस्तेमाल, इमारतें, कचरा, शौचालय सुविधा के साथ पर्यावरणीय समस्याएँ शामिल हैं। भारत सरकार का कहना है कि पूर्वाग्रहग्रस्त इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले साफ करो और फिर विकास करो। मंत्रालय को इसी पर आपत्ति है। मंत्रालय का कहना है कि भारत जैसे देशों में गरीबी हटाना और लोगों का जीवन स्तर सुधारना पहली प्राथमिकता है और इसी आधार पर यहाँ आर्थिक विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। भारत में जो ग्रीन हाउस गैसें उत्सर्जित भी हो रही हैं, वे अल्पकालिक असर वाली हैं, विकसित देशों की तरह दीर्घकालिक दुष्प्रभावों वाली नहीं। पर्यावरण मंत्रालय का कहना है कि इस रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने उसकी आपत्तियों और सुझावों का ध्यान नहीं रखा है। यह रिपोर्ट विकसित देशों के नजरिए से तैयार की गई है। संयुक्त राष्ट्र और उससी जुड़ी पर्यावरण या मानव विकास के लिए काम कर रही संस्थाओं पर विकसित देशों के मानदंडों पर काम करने और नीतियाँ बनाने का आरोप पहले भी लगता रहा है। वैसे हमारे देश का खाया-अघाया तबका भी उन्हें ही सही मानता रहा है। देश में अभी भी गरीबों की हालत बहुत बेहतर नहीं है। उनकी हालत सुधारने के लिए बहुत कुछ किया जाना जरूरी है। चीन भी शायद इसी वजह से ऐसी रिपोर्टों को लगातार या तो नजरंदाज करता रहा है या फिर खारिज करता रहा है। अंतरराष्ट्रीय भूमिका के चलते भारत के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है लेकिन उसे बात कहने और अपने गरीबों का हक वाजिब मौकों पर जताने का अधिकार है।
Continue reading

Environment

All in topic
पर्यावरण सरंक्षण पर बातें नहीं, ठोस काम जरूरी
Environment

पर्यावरण सरंक्षण पर बातें नहीं, ठोस काम जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस(5 जून ) पर विशेष शशांक द्विवेदी पूरी दुनियाँ की जलवायु में तेजी से परिवर्तन हो रहा है ,बेमौसम आंधी ,तूफ़ान और बरसात से हजारों लोगों की जान जा रही है साथ ही सभी ऋतु चक्रों में तेजी से बदलाव देखने को मिल…

अब समुद्र को गर्म करनें में जुटी दुनियाँ
Environment

अब समुद्र को गर्म करनें में जुटी दुनियाँ

स्कन्द शुक्ला "मान लीजिए कि आप किसी सौ-मंज़िला अट्टालिका की सबसे ऊँची मंज़िल पर रहते हैं। लेकिन आपके राशन का स्टोर-रूम बेसमेंट में है , जबकि रसोईं वहीं आपके पास सौवीं मंज़िल पर। तो ऐसे में क्या होगा आपके साथ ?" "मुश्किल होग…

राजनीतिक एजेंडे में शामिल हो पर्यावरण का मुद्दा
Environment

राजनीतिक एजेंडे में शामिल हो पर्यावरण का मुद्दा

जानलेवा स्तर पर वायु प्रदूषण शशांक द्विवेदी पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ,धुंध ,धुँआ जानलेवा स्तर तक पहुँच गई है । हर आम और खास को साँस लेने में परेशानी ,आँखों में जलन सहित कई तरह की स्वास्थ्य समस्य…