Skip to content
Higher Education

उच्च शिक्षा में निजी क्षेत्र की भागीदारी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मांग पर योजना आयोग द्वारा एनआर कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी की संभावनाओं का पता लगाने के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि छात्…

उच्च शिक्षा में निजी क्षेत्र की भागीदारी
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मांग पर योजना आयोग द्वारा एनआर कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी की संभावनाओं का पता लगाने के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि छात्रों की संख्या के लिहाज से देश में उच्च शिक्षण संस्थानों की बेहद कमी है। अगर अभी से ध्यान न दिया गया तो एक दशक बाद 2.6 करोड़ छात्र दाखिले को मोहताज होंगे। निजी क्षेत्र के लिए उच्च शिक्षा के दस शहरों में नए पड़ाव बनाने एवं 6 शहरों में उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की सिफारिश भी की है। मानव संसाधन विकास मंत्री ने रिपोर्ट पर विचार करने के लिए तीन माह का समय मांगा है। समिति ने कहा है कि उच्च शिक्षा के लिए योग्य छात्रों की कमी नहीं है मगर उन्हें दाखिला ही नहीं मिल पाता क्योंकि देश में शिक्षण संस्थान ही नहीं हैं। उन्होंने सरकार को आगाह किया है कि यदि यही हाल रहा तो दस वर्ष बाद 2.6 करोड़ छात्र अपने दाखिले के लिए तरस रहे होंगे। सरकार के सीमित संसाधनों और छात्रों की बढ़ती संख्या के बिगड़ते संतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए समिति ने कहा है कि सरकार को चाहिए कि इस मांग को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षा में निजी क्षेत्र का आह्वान करे। समिति ने निजी क्षेत्र को प्रलोभन देने के लिए कुछ आकर्षक नीतियां बनाने की भी सिफारिश की है। कृष्णामूर्ति समिति ने शिक्षा के नए पड़ाव के लिए 10 शहरों की पहचान कर उनमें निजी क्षेत्र को आमंत्रित करने की सिफारिश की है।
Continue reading

Higher Education

All in topic
उन्नति का मूल नहीं अंग्रेजी भाषा
Higher Education

उन्नति का मूल नहीं अंग्रेजी भाषा

संक्रान्त सानु कोई भी समृद्ध देश अपनी भाषाओं को छोड़ कर किसी गैर भाषा के प्रयोग से विकसित नहीं हुआ। आज भी विकसित देश अपनी भाषा के आधार पर ही आगे बढ़ रहे हैं नयें शैक्षिक सत्र से कई राज्य स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई…

फिर से ज्ञान का केंद्र बनने का समय
Higher Education

फिर से ज्ञान का केंद्र बनने का समय

डॉ. निरंजन कुमार एक समय तक्षशिला, नालंदा आदि में अन्य देशों के विद्यार्थी पढ़ने आते थे। इस स्थिति को फिर से हासिल करने की जरूरत है मानव संसाधन विकास मंत्रलय अगले शैक्षिक सत्र से भारत में विदेशी छात्रों की संख्या को दोगुन…

क्यों पिछड़ जाते हैं हमारे विश्वविद्यालय
Higher Education

क्यों पिछड़ जाते हैं हमारे विश्वविद्यालय

हरिवंश चतुर्वेदी , निदेशक , बिमटेक वर्ष 2018 के लिए जो एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग सूची जारी हुई है, उससे भारत के लिए कुछ सुखद संकेत मिले हैं। 350 विश्वविद्यालयों की इस सूची में भारत के 42 विश्वविद्यालयों को इस बार स्थान म…