सरल होंगे पीएचडी में दाखिले के नियम
इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाने वाले और इंडस्ट्री में कार्यरत लोगों के लिए सभी आइआइटी में पीएचडी कार्यक्रम शुरू होगा। फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए आइआइटी व एनआइटी एक साझा ट्रेनी टीचर अवार्ड शुरू करेंगे। ट्रेनी टीचर अवार्ड योजना के तहत एनआइटी समेत सभी केंद्रीय तकनीकी संस्थानों (एआइसीटीई या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थानों) के टॉप 15 स्नातकों को ट्रेनी टीचर बनाने के साथ उन्हें पार्ट टाइम एम.टेक करने और पीएचडी करने का मौका मिलेगा।
एआइसीटीई और यूजीसी से मान्यता प्राप्त गैर केंद्रीय संस्थानों के भी टॉप 15 प्रतिशत छात्रों को भी यह मौका मिल सकेगा, बशर्ते व गैट अंकों के साथ पात्रता पूरी करते हों।
अमेरिका व यूरोप की तर्ज पर हर आइआइटी ग्रीन आफिस बनाएगा, जिसमें ग्रीन आडिट, ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़े पाठ्यक्रम आदि पर फोकस किया जाएगा।