Skip to content
Higher Education

(untitled)

संसद में जब पूछा गया कि अभी तक कितने विदेशी विश्वविद्यालयों ने भारत में अपने कैंपस स्थापित करने की इच्छा जताई है तो उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ई . अहमद से इस बारे में कुछ बोलते नहीं बना। उनका कहना था कि इस संबंध में सूचना द…

(untitled)
संसदमेंजबपूछा गया कि अभी तक कितने विदेशी विश्वविद्यालयों ने भारत में अपने कैंपस स्थापित करने की इच्छा जताई है तो उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ई . अहमद से इस बारे में कुछ बोलते नहीं बना। उनका कहना था कि इस संबंध में सूचना देने और पाने का कोई कानून अभी तक संसद ने पारित नहीं किया है , लिहाजा इस बारे में फिलहाल कुछ बता पाने की स्थिति में वे नहीं हैं। वैसे इसमें सस्पेंस जैसी कोई बात नहीं है। शिक्षा के नाम पर चलने वाली फर्जी विदेशी दुकानों ने कोई न कोई जुगाड़ बनाकर देश में अपने बैनर पहले ही टांग रखे हैं। लेकिन जहां तक सवाल प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों का है तो भारत की दुविधा को देखते हुए उनमें से किसी ने भी अब तक यहां आने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
उच्च शिक्षा से जुड़े कम से कम चार बिल पिछले दो वर्षों से संसद में लंबित हैं और सरकार अच्छी तरह जानती है कि ऐसा विपक्ष के विरोध के चलते नहीं , खुद सत्तापक्ष से जुड़े निहित स्वार्थों के दबाव में हो रहा है। विदेशी शिक्षण संस्थानों को भारत में अपने परिसर स्थापित करने देना चाहिए या नहीं , वह एक अलग बहस है। संसद में मामला उस मुकाम से आगे बढ़ चुका है। सरकार अगर कहती कि वह भारतीय अकैडमिक संस्थाओं की कीमत पर बाहरी शिक्षा हितों को बढ़ावा देना चाहती है , तो उसका विरोध पूरी ताकत से किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। कई नए विश्वविद्यालय , इंजिनियरिंग , मेडिकल , लॉ और मैनेजमेंट कॉलेज खोलने और पुराने उच्च शिक्षा संस्थानों की ग्रांट बढ़ाने की बात मौजूदा पंचवर्षीय योजना में शामिल है। ऐसे में विदेशी विश्वविद्यालयों को लेकर सिर्फ एक चिंता बचती है कि अपने बेहतर सैलरी स्ट्रक्चर के बल पर वे भारत के सबसे अच्छे प्रोफेसरों को अपनी तरफ खींच लेंगे और छात्रों से ज्यादा फीस वसूलकर देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में खलबली पैदा कर देंगे।
इस चिंता का निपटारा सरकार ने अपने विधेयकों के प्रस्तावित मसौदे में इस तरह किया है कि विदेशी विश्वविद्यालयों को अपनी फीस और शिक्षकों की पगार आने वाले दिनों में यूजीसी की जगह लेने वाले उच्च शिक्षा आयोग द्वारा निर्धारित ढांचे के तहत ही तय करनी होगी। बाहर इस प्रावधान को संदेह से देखा जा रहा है , लेकिन इसका व्यावहारिक अर्थ यही है कि जिस तरह एयरलाइंस इंडस्ट्री में किराये और बाकी खर्चे एक तयशुदा ढांचे के तहत बाजार के नियमों से निर्धारित होते हैं , उसी तरह की कोई व्यवस्था उच्च शिक्षा में भी बनाई जाएगी। ऐसे में अकेला सवाल प्रफेशनल शिक्षा के दायरे में सक्रिय उन शार्कों से निपटने का रह जाता है , जिनके तार भारत के लगभग सारे राजनीतिक दलों से जुड़े हैं और जिनका सामना करना या जिनसे कतराकर निकल जाना संसद के लिए भी संभव नहीं हो पा रहा है।
कितना हास्यास्पद है कि हजारों करोड़ रुपया हर साल हम अपने छात्रों को विदेश में पढ़ाने पर खर्च कर रहे हैं , लेकिन बाहर के इन्हीं शिक्षण संस्थानों को अपने देश लाकर अपने विश्वविद्यालयों के लिए भी ऊंचे मानक खड़े करने का तर्कसंगत काम हम से नहीं हो पा रहा है। (साभार- नवभारतटाइम्स)
Continue reading

Higher Education

All in topic
उन्नति का मूल नहीं अंग्रेजी भाषा
Higher Education

उन्नति का मूल नहीं अंग्रेजी भाषा

संक्रान्त सानु कोई भी समृद्ध देश अपनी भाषाओं को छोड़ कर किसी गैर भाषा के प्रयोग से विकसित नहीं हुआ। आज भी विकसित देश अपनी भाषा के आधार पर ही आगे बढ़ रहे हैं नयें शैक्षिक सत्र से कई राज्य स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई…

फिर से ज्ञान का केंद्र बनने का समय
Higher Education

फिर से ज्ञान का केंद्र बनने का समय

डॉ. निरंजन कुमार एक समय तक्षशिला, नालंदा आदि में अन्य देशों के विद्यार्थी पढ़ने आते थे। इस स्थिति को फिर से हासिल करने की जरूरत है मानव संसाधन विकास मंत्रलय अगले शैक्षिक सत्र से भारत में विदेशी छात्रों की संख्या को दोगुन…

क्यों पिछड़ जाते हैं हमारे विश्वविद्यालय
Higher Education

क्यों पिछड़ जाते हैं हमारे विश्वविद्यालय

हरिवंश चतुर्वेदी , निदेशक , बिमटेक वर्ष 2018 के लिए जो एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग सूची जारी हुई है, उससे भारत के लिए कुछ सुखद संकेत मिले हैं। 350 विश्वविद्यालयों की इस सूची में भारत के 42 विश्वविद्यालयों को इस बार स्थान म…