Skip to content
Technology

पासवर्ड की चिंता

पीयूष पांडे प्रोफेशनल्स के लिए विशेष तौर पर बनाई गई सोशल नेटवर्किग साइट लिंक्डइन के 65 लाख उपयोक्ताओं के पासवर्ड चोरी होने की खबर ने सूचना तकनीक जगत को सन्न कर दिया। इस मामले में लिंक्डइन अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई का सह…

पासवर्ड की चिंता
पीयूष पांडे
प्रोफेशनल्स के लिए विशेष तौर पर बनाई गई सोशल नेटवर्किग साइट लिंक्डइन के 65 लाख उपयोक्ताओं के पासवर्ड चोरी होने की खबर ने सूचना तकनीक जगत को सन्न कर दिया। इस मामले में लिंक्डइन अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई का सहयोग ले रही है। जांच का नतीजा कुछ भी आए, लेकिन लिंक्डइन जैसी चर्चित आईटी कंपनी के उपयोक्ताओं के पासवर्ड चोरी होने की खबर चिंता का सबब है। कंपनी का दावा है कि हैकर्स ने केवल पासवर्ड की सूची जारी की है और अभी यह तय नहीं है कि उनके पास पासवर्ड हैं भी या नहीं। लिंक्डइन ने अपने सभी उपयोक्ताओं से फौरन पासवर्ड बदलने के लिए भी कहा है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि हैकर्स ने सुनियोजित तरीके से इस हमले को अंजाम दिया। हैकर्स ने पहले यूजर्स के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए इनक्रिप्शन कोड को तोड़ा और फिर पासवर्ड की सूची एक रूस की वेबसाइट पर जारी कर दी। लिंक्डइन के पासवर्ड चोरी होने के खुलासे के बाद कई दूसरी बड़ी कंपनियों ने भी माना कि उनके उपयोक्ताओं के पासवर्ड भी चोरी किए गए हैं। अमेरिका की मशहूर डेटिंग वेबसाइट ईहारमॉनी और ब्रिटेन की संगीत साइट लास्टमएफएमडॉटकॉम इनमें शामिल हैं। ईहारमॉनी के करीब 15 लाख उपयोक्ताओं के पासवर्ड चोरी होने की आशंका है। इस साल की शुरुआत में रैमनिट नामक कंप्यूटर मालवेयर के हमले में 45 हजार फेसबुक उपयोक्ताओं के पासवर्ड चोरी हो गए थे, जबकि नवंबर 2011 में सुनियोजित स्पैम हमले की वजह से फेसबुक के 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। उस वक्त हमले के बाद अचानक लाखों लोगों की न्यूजफीड और वॉल पर अश्लील व भद्दी तस्वीरें नजर आने लगी थीं। फेसबुक के मुताबिक कि हर दिन 6 लाख बार उसके खातों को हैक करने की कोशिश की जाती है। यह अलग बात है कि हमले कामयाब नहीं होते। पासवर्ड चोरी होना कोई मामूली बात नहीं है। खासकर क्लाउड कंप्यूटिंग के युग में जब लोग अमूमन कंप्यूटर, मोबाइल और कई दूसरे उपकरणों को एक ही पासवर्ड के जरिए आपस में जोड़े रखते हैं। फेसबुक-ट्विटर आदि सोशल नेटवर्किग साइट के पासवर्ड चोरी होने के बाद उनका इस्तेमाल फिशिंग यानी ऑनलाइन जालसाजी के लिए किया जा सकता है। अफवाहें फैलाने के लिए किया जा सकता है। पासवर्ड चोरी होने के बाद क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसी सूचनाएं लीक होने पर तो भयंकर गड़बड़झाला हो सकता है। पासवर्ड से जुड़ी एक बड़ी समस्या और चिंता बेहद सरल पासवर्ड रखने की प्रवृत्ति की है। इसकी वजह से अमूमन पासवर्ड चोरी आसान हो जाती है। आज सिर्फ एक छोटी सी गलती आपका ऑनलाइन अस्तित्व संकट में डाल सकती है। वजह यह कि लोग अमूमन कई खातों का पासवर्ड एक रखते हैं ताकि याद रखने में आसानी हो। एक साइट का पासवर्ड चोरी होने की दशा में हैकर्स चाहें तो आपका ऑनलाइन अस्तित्व ही मिटा सकते हैं। दूसरी बड़ी चिंता आईटी कंपनियों के सुरक्षा प्रबंध की है। आखिर फेसबुक-लिंक्डइन और ट्विटर जैसी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के यूजर्स का डाटा कैसे चोरी हो जाता है? ऐसा नहीं है कि इन कंपनियों ने सुरक्षा प्रबंध नहीं किए, लेकिन हैकर्स दो कदम आगे हैं। हैकर्स और कंपनियों के बीच जंग जारी है, लेकिन दांव पर उपयोक्ताओं की किस्मत है। यूजर्स को यह बात समझ में आनी चाहिए। पासवर्ड सुरक्षा सर्वोपरि है। भारत के संदर्भ में भी यह सवाल उतना ही अहम है क्योंकि यहां भी सोशल साइट्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लिंक्डइन की ही बात करें तो अमेरिका के बाद साइट के सबसे ज्यादा उपयोक्ता भारत में हैं। बीते तीन साल में लिंक्डइन के उपयोक्ता भारत में 300 फीसदी बढ़े हैं। अभी करीब 1 करोड़ 40 लाख लोग इस साइट का इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक के भारत में करीब साढें पांच करोड़ यूजर्स है। यह आंकड़ा इंटरनेट आबादी के लिहाज से बहुत अधिक है।
Filed under
#सोशल साईटस#पीयूष पांडे
Continue reading

Technology

All in topic
आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है CSIR
Technology

आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है CSIR

आमतौर पर फंड के दबाव से जूझते रहने और सरकारी अनुदानों पर आश्रित होने का तगमा झेल रही केंद्र सरकार के कई संस्थाओं से अलग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की महत्वपूर्ण संस्था सीएसआईआर (CSIR) ने विगत 3 सालों में कैसे अपनी…

बेहद गंभीर मामला है फेसबुक डाटा लीक
Technology

बेहद गंभीर मामला है फेसबुक डाटा लीक

नितिन ठाकुर आसान भाषा में समझिए कि जिसे आप कुछ नहीं मान रहे वो असल में कितना सीरियस मामला है।आपकी शक्ल किस एक्टर से मिलती है, आप अगले जन्म में क्या बनेंगे, आप की पर्सनैलिटी में सबसे शानदार क्या है? इस तरह के फालतू सवालों…

इंटरनेट और पर्यावरण
Technology

इंटरनेट और पर्यावरण

विकास बनाम पर्यावरण की बहस ने इंटरनेट को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पर्यावरण पर बुरा प्रभाव केवल औद्योगिक और यातायात प्रदूषण से ही नहीं पड़ रहा, बल्कि हालिया रपट में इंटरनेट में इस्तेमाल होने वाली अनावश्यक बिजली के कार…